---Advertisement---

Tandoori paneer tikka Recipe.

On: Sunday, August 24, 2025 7:11 PM
---Advertisement---

Tandoori paneer tikka Recipe

Tandoori paneer tikka recipe

Tandoori paneer  tikka Recipe – बारिश के मौसम का स्पेशल स्नैक
बारिश का मौसम आते ही हमें गरमा-गरम चाय और कुछ मसालेदार स्नैक्स खाने का मन करता है। सच बताऊँ तो उस वक्त कुछ spicy और smoky flavour वाला खाने का मज़ा ही अलग होता है। और इसी मौके पर Tandoori paneer tikka Style सबसे best recipe है।

ये recipe खासकर उन लोगों के लिए perfect है जो बाहर का तंदूरी taste घर पर enjoy करना चाहते हैं। चलिए फिर आज साथ मिलकर Paneer Tikka बनाते हैं, वो भी एकदम आसान तरीके से।

  • Tanduri Paneer Tikka बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

मैरिनेशन के लिए:

250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ) ज्यादा छोटा नहीं मीडियम साइज कट करें.

½ कप गाढ़ा दही (हंग कर्ड) उस का पानी निकाल लेंगे

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर अगर कश्मीरी लालमिर्च हो तो वो ऐड करो कलर ज्यादा अच्छा आएगा.

½ चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मच जीरा पाउडर

1 चम्मच गरम मसाला

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल

स्वादानुसार नमक

सब्ज़ियों के लिए:

1 शिमला मिर्च (क्यूब्स में कटी हुई)

1 प्याज़ (टुकड़ों में कटा हुआ)

1 टमाटर (बीज निकालकर टुकड़ों में कटा हुआ)

Tanduri Paneer Tikka बनाने की विधि (Step by Step Recipe)

1. मैरिनेशन तैयार करें

सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सारे मसाले और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
अब इसमें tandoori paneer tikka के टुकड़े और सब्ज़ियाँ डालकर mix करें ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लग जाए।
इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में मेरिनेट होने दें।

2. सीख पर लगाना

मेरिनेट किए हुए पनीर और सब्ज़ियों को बारी-बारी से सीख (skewers) पर लगाएँ – प्याज़, पनीर, शिमला मिर्च और टमाटर

ओवन में: 180°C पर 15-20 मिनट bake करें। बीच-बीच में थोड़ा तेल/बटर ब्रश करें।

तवे पर: नॉन-स्टिक पैन पर हल्की आँच में दोनों तरफ से golden होने तक सेंकें।

स्मोकी फ्लेवर के लिए: जलता हुआ कोयला एक छोटे बाउल में रखकर पनीर पर रखें, ऊपर से घी डालें और 2 मिनट ढककर रख दे

गरमा-गरम Tanduri Paneer Tikka को हरी चटनी, प्याज़ और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें।

खास टिप्स (Pro Tips for Tanduri Paneer Tikka)

हमेशा हंग कर्ड (गाढ़ा दही) इस्तेमाल करें ताकि मेरिनेशन पतला न हो।

सरसों का तेल Tandoori paneer tikka recipe ka flavour बढ़ा देता है, न हो तो बटर या refined oil ले सकते हैं।

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालेंगे तो रंग और भी आकर्षक लगेगा।

Tandoori paneer tikka ka मेरिनेशन ज्यादा देर का होगा तो taste भी उतना rich आएगा। आप 5 या 6 घंटे मेरिनेशन कर के फ्रीज में रख दो जब आप उसे कुकिंग करोगे तो टेस्ट बहुत अच्छा आएगा .

Tandoori paneer tikka के लिए हरी चटनी

ज़रूरी सामान

1 कप हरा धनिया (धोकर काट लो)

आधा कप पुदीना पत्ते

  • 2-3 हरी मिर्च (कम तीखा चाहिए तो कम डालो)

3-4 लहसुन की कलियां

आधा इंच अदरक का टुकड़ा

2–3 चम्मच दही (गाढ़ा और ताज़ा)

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर

नमक स्वाद अनुसार

एक चुटकी काला नमक (ज़्यादा मज़ेदार बनाने के लिए)

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले मिक्सर में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डाल दो

2. थोड़ा पानी डालकर पीस लो ताकि स्मूद पेस्ट बन जाए।

3. अब इस में दही, नींबू का रस, जीरा पाउडर और नमक डालकर दोबारा अच्छे से ब्लेंड कर लो।

4. चटनी को कटोरी में निकाल लो और ऊपर से हल्का-सा काला नमक छिड़क दो

ये हरी चटनी पनीर टिक्का, समोसे, पकोड़े, कबाब – किसी भी स्नैक्स के साथ एकदम जादू कर देती है ।

फ्रिज में रखोगे तो आराम से 1–2 दिन ताज़ा रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment