Easy Apple Jam Recipe: घर पर बनाइए बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी एप्पल जैम

Easy Apple Jam Recipe: घर पर बनाइए बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी एप्पल जैम-अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आप जानती होंगी कि उन्हें मीठा कितना पसंद होता है। खासकर ब्रेड पर जैम लगाकर खाना तो बच्चों का फेवरेट होता है। लेकिन बाज़ार में मिलने वाले ज्यादातर जैम में आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर और प्रिज़र्वेटिव होते हैं जो बच्चों की सेहत के लिए सही नहीं हैं।
इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक सिंपल और हेल्दी Apple Jam Recipe in Hindi। इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं और बच्चों को नाश्ते या टिफिन में बेझिझक खिला सकती हैं।
घर पर एप्पल जैम बनाने के फायदे
Easy Apple Jam Recipe: घर पर बनाइए बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी एप्पल जैम कोई प्रिज़र्वेटिव या आर्टिफिशियल फ्लेवर नहीं होता।
100% नेचुरल और शुद्ध होता है
बच्चों की सेहत के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन।
बाजार से सस्ता और घर पर आसानी से बनने वाला।
Apple Jam Recipe के लिए सामग्री

घर पर एप्पल जैम बनाने के लिए बहुत कम सामग्री चाहिए:
4-5 ताज़े सेब (लाल सेब लें)
1 कप चीनी (गुड़ या ब्राउन शुगर भी ले सकती हैं)
आधा नींबू का रस
आधा कप पानी
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी (ऑप्शनल)
Apple Jam Recipe बनाने की विधि (Step by Step)
1. सेब को तैयार करें
सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. सेब को उबालें
कटे हुए सेब और आधा कप पानी को एक पैन में डालकर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब सेब नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
3. सेब मैश करें
अब उबले हुए सेब को मैशर से मैश कर लें। अगर स्मूद टेक्सचर चाहिए तो मिक्सर में पीस लें।
4. शुगर डालें
अब इस प्यूरी को पैन में डालकर चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें। लगातार चलाते रहें।
5. नींबू और फ्लेवर
चीनी घुलने के बाद नींबू का रस डालें। चाहें तो दालचीनी भी डाल सकती हैं।
6. जैम गाढ़ा करें
लगभग 10-15 मिनट तक पकाते रहें जब तक यह गाढ़ा होकर जैम जैसा न दिखने लगे।
7. स्टोर करें
जैम को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर इसे साफ और सूखे एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।
एप्पल जैम कैसे परोसें?
ब्रेड पर लगाकर बच्चों को नाश्ते में दें।परांठे या चपाती पर फैलाकर रोल बनाएं।पैनकेक और केक पर टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल करें।बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन।
स्टोर करने का तरीका
हमेशा जैम को फ्रिज में रखें।
इसे 2-3 हफ्ते तक सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।जार से निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चमच का ही प्रयोग करें।
होममेड एप्पल जैम के हेल्थ बेनिफिट्स
1. नेचुरल विटामिन्स और मिनरल्स – सेब में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं।
2. बच्चों के लिए सुरक्षित – इसमें कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर या प्रिज़र्वेटिव नहीं होता।
3. एनर्जी बूस्टर – बच्चों को तुरंत एनर्जी देता है।
4. डाइजेशन में मददगार – फाइबर की वजह से पेट साफ रहता है।
5. हेल्दी स्नैक ऑप्शन – टिफिन और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट।
Easy Apple Jam Recipe: घर पर बनाइए बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी एप्पल जैम बनाना बहुत आसान है। यह बाजार के जैम से ज्यादा टेस्टी और हेल्दी है। क्योंकि बाजार का जैम पुराना होता हे इस लिए आप घर पर तैयार करके देखे एक बार आप घर पर एप्पल जैम बनाएंगी तो आपको खुद फर्क महसूस होगा। तो मम्मियों, अब देर मत कीजिए, आज ही यह हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ट्राई कीजिए और बच्चों को प्योर और होममेड एप्पल जैम खिलाइए।



