---Advertisement---

Pikbig Boutique on Wheels – फैशन अब आपके दरवाज़े पर

On: Thursday, August 21, 2025 3:40 PM
---Advertisement---

Pikbig Boutique on Wheels – फैशन अब आपके दरवाजे पर

Pikbig Boutique on Wheels: एक ऐसा अनोखा कॉन्सेप्ट है जो फैशन को आपके दरवाज़े तक लाता है। अब न मॉल जाने की टेंशन और न ऑनलाइन शॉपिंग का रिस्क, बस घर बैठे शॉपिंग का नया अनुभव। तो? न ट्रैफिक की टेंशन, न स्टोर जाने का झंझट और न ही ऑनलाइन शॉपिंग का रिस्क। बस अपॉइंटमेंट बुक कीजिए और आपके दरवाज़े पर पहुँच जाएगी एक मिनी-बस, जो पूरी तरह से बुटीक में बदल चुकी है। यही कमाल किया है तमिलनाडु के कार्तिक जी ने, जिन्होंने MBA करने के बाद कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर फैशन की दुनिया में एक नया कॉन्सेप्ट लाया – “Pikbig Boutique on Wheels”।

कार्तिक जी ने MBA (HR & Marketing) करने के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी शुरू की। सबकुछ ठीक था, लेकिन उनका मन हमेशा बिज़नेस की तरफ खिंचता था। उन्होंने महसूस किया कि आज के दौर में शॉपिंग के दो बड़े प्रॉब्लम हैं –

1.ऑनलाइन शॉपिंग में कपड़े हम ट्राई नहीं कर सकते फिर कभी साइज जो रहता है उसका प्रॉब्लम आ जाता है फिर हमें दोबारा से जाना पड़ जाता
2.शोरूम जाकर शॉपिंग करने में बहुत टाइम और मेहनत लगती है। और किसी किसी को तो ज्यादा वक्त भी नहीं होता है क्या हम शॉपिंग करें। उनके लिए यह चीज बहुत फायदे की है.

यही से उन्होंने सोचा – क्यों न बुटीक को ही ग्राहकों के दरवाज़े तक पहुंचा दिया जाएदिया जाए?

Pikbig Boutique on Wheels
Pikbig Boutique on Wheels

Pikbig Boutique on Wheels: बस से बना बुटीक

2022 में उन्होंने एक मिनी-बस को पूरी तरह से बुटीक में बदल दिया। इसमें है –

कपड़ों की डिस्प्ले,
आरामदायक ट्रायल रूम,
100 स्क्वायर फीट का स्पेस,
और करीब 300 आउटफिट्स का कलेक्शन।
साड़ियाँ, कुर्तियाँ, गाउन, वेस्टर्न ड्रेस, टी-शर्ट्स… सबकुछ एक ही जगह पर। यह बुटीक सीधे सोसायटी या घर के बाहर आकर खड़ा हो जाता है और ग्राहक वहीं शॉपिंग का मज़ा ले सकते हैं

घर बैठे ट्रायल रूम

Pikbig की सबसे खास बात यही है कि यहाँ ग्राहक को “घर पर ट्रायल रूम” का अनुभव मिलता है। बस को ऑनलाइन या फोन से बुक कीजिए और यह आपके घर पहुँच जाएगी। ग्राहक वहीं कपड़े पसंद कर सकते हैं, ट्रायल कर सकते हैं और तुरंत खरीद सकते हैं। इससे उनका समय भी बचता है और शॉपिंग का मज़ा भी दोगुना हो जाता है।

सस्ती और स्टाइलिश – सबके लिए

कार्तिक जी सिर्फ़ अमीर ग्राहकों तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। यही वजह है कि Pikbig में कपड़े ₹500 से शुरू होते हैं। मुंबई, सूरत, दिल्ली, जयपुर, तिरुपुर और लुधियाना जैसे बड़े बाज़ारों से कपड़े लाकर यहाँ डिस्प्ले किए जाते हैं। यानी हर बजट और हर ज़रूरत के लिए कुछ न कुछ मिल ही जाता ।

“Pikbig Boutique Bus  की शुरुआत अक्टूबर 2022 में चेन्नई से हुई। पहले नटरकोइल और आस-पास के इलाकों में ट्रायल रन हुआ, फिर धीरे-धीरे यह बिज़नेस फैलता गया। आज Pikbig सिर्फ ग्राहकों में ही नहीं बल्कि निवेश करने वालों और फ्रेंचाइज़ी लेने वालों में भी चर्चा का विषय बन चुका है। सालाना टर्नओवर पहले ही ₹1 करोड़ पार कर चुका है और अब कई लोग अपने-अपने शहर में यह मॉडल लाने की इच्छा जता रहे हैं।

भविष्य का सपना – “Swiggy ऑफ़ गारमेंट्स”

कार्तिक जी का सपना है कि इस मॉडल को पूरे भारत में फैलाया जाए। वे इसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से जोड़कर एक ऐसा नेटवर्क बनाना चाहते हैं, जहाँ ग्राहक घर बैठे अपॉइंटमेंट बुक करें और बुटीक उनके दरवाज़े तक पहुँच जाए – बिलकुल वैसे ही जैसे Swiggy खाना पहुँचाता है।

उनका कहना है –
“हम लोगों के समय की कीमत समझते हैं, इसलिए फैशन को उनके दरवाज़े तक पहुँचाना हमारा मिशन है।
कार्तिक जी की कहानी हमें यह सिखाती है कि बड़ा ऑफिस या बहुत बड़ा निवेश होना ज़रूरी नहीं। अगर आपके पास सही आइडिया है, ग्राहक की ज़रूरत की समझ है और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी है, तो आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आज एक साधारण-सी मिनी-बस लाखों लोगों की शॉपिंग स्टाइल बदल रही है और करोड़ों का बिज़नेस कर रही है।

Pikbig Boutique on Wheels” सिर्फ़ एक बिज़नेस नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि नवाचार (Innovation) और हिम्मत से बड़े सपने सच किए जा सकते हैं। यह मॉडल बताता है कि फैशन अब सिर्फ़ मॉल या ऑनलाइन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह सीधे आपके दरवाज़े तक आएगा। कार्तिक जी की यह जर्नी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो सोचता है – “कुछ अलग करना है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment